समाजसेवी ने दिव्यांग को दिया ट्राई साइकिल ,
ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग के चेहरे पर आई खुशी
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजकमल मिश्र महराजगंज जौनपुर
बरईपार जौनपुर । कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग का टूटी हुई ट्राई साइकिल से पैदल चलने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे देखकर समाजसेवी आजाद सिंह प्रधान निवासी हिलाली ने शुक्रवार को दिव्यांग शुभम सरोज के घर शाहपुर ब्लाक सिकरारा के घर जाकर नई ट्राई साइकिल दिया। जिसे पाकर दिव्यांग खुशी से झूम उठा।
शाहपुर गांव निवासी शुभम सरोज जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग है । वह पांचवीं तक पढ़ाई किया लेकिन आगे की पढ़ाई स्कूल दूर होने और ट्राई साइकिल न होने से पढ़ाई नहीं कर सका । उसके पिता घर पर बीमार रहते है । ट्राई साइकिल पाने पर उसने बताया कि अब वह आगे की पढ़ाई कर सकता है।
क्षेत्र के लोगों ने समाजसेवी आजाद सिंह प्रधान को धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 टिप्पणियाँ