लोहे के चेंबर बन रहे हैं दुर्घटनाओं का कारण, राहगीरों की जान जोखिम में
सहारनपुर चौक वोडाफोन स्टोर के सामने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त लोहे का चैंबरआइडियल इंडिया न्यूज़
राजू ठाकुर, देहरादून
देहरादून। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर लगे लोहे के चेंबर अब लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों, साइकिल सवारों एवं चौपाइयां वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहारनपुर चौक से लेकर शिवाजी धर्मशाला के पास तक लोहे के 10 चैंबर बने हुए हैं l इन 10 चेंबर में से 5 चैंबर क्षति पूर्ण स्थिति में है l वोडाफोन स्टोर के सामने सहारनपुर चौक पर चेंबर पूरी तरह से टूट चुका है l वोडाफोन स्टोर के सामने टूटे हुए चैंबर को लगभग 10 दिन हो गए हैं l लेकिन संबंधित विभाग इसकी शुद लेने को लेने के लिए तैयार नहीं है l लगता है कि विभाग को अभी किसी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार है l
स्थानीय लोगों के अनुसार खासकर रात के समय मै इन लोहे के चेंबरों को देख पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे फिसलने और गिरने की घटनाएँ बढ़ रही हैं। सहारनपुर रोड पर 4 चैंबर ऐसे हैं जो ट्रैफिक के दबाव से दब चुके हैं l जब इन दबे हुए चैंबर्स के ऊपर से गाड़ियां निकलती है तो उनमें दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं l बीते दिनों कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
नागरिकों का कहना है कि इन चैंबरों को यदि समय रहते ठीक नहीं किया गया, तो कोई बड़ी
दुर्घटना भी हो सकती है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इन चैंबरों को जल्द ही ठीक किया जाना शासन,प्रशासन एवं संबंधित विभाग की जिम्मेदारी बनता है l
दुर्घटना भी हो सकती है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इन चैंबरों को जल्द ही ठीक किया जाना शासन,प्रशासन एवं संबंधित विभाग की जिम्मेदारी बनता है l


0 टिप्पणियाँ