पथिक सेवा समिति के चेयरमैन राय साहब पटेल के द्वारा 5 गांव में हजारों लोगों को किया गया कंबल वितरण
आइडियल इंडिया न्यूज़
राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंवरपुर सोंगरा, बोडेपुर, करौदा,वनगांव में पथिक सेवा समिति के चेयरमैन एडवोकेट राय साहब पटेल अपने टीम के साथ पहुंच कर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया । पथिक सेवा समिति के द्वारा पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर बढ़ चढ़कर कार्य करते चले आ रहे है ।
इसी के साथी कड़ाके के ठंडे को देखते हुए पथिक सेवा समिति के चेयरमैन एडवोकेट राय साहब पटेल ने अपनी टीम के साथ बैठकर एक बड़ा निर्णय लेते हुए यह फैसला किया कि अब कोई भी गांव में ठंडी में कंबल के लिए नहीं परेशान होगा । चेयरमैन राय साहब पटेल ने यह निर्णय लेते हुए क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से उन लोगों की सूची तैयार करवाई जिनके पास आज भी ठंड से बचने के लिए विशेष गर्म कंबल नहीं है। इन सबको ध्यान में रखते हुए एडवोकेट राय साहब पटेल ने ग्राम प्रधान के द्वारा दिए गए सूची को ध्यान रखकर ग्राम प्रधान कुंवरपुर एडवोकेट प्रेम बिहारी यादव के आवास पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। इसी के साथ ही सोंगरा ग्राम प्रधान अरविंद यादव के द्वारा दिए गए सूची में सभी लोगों कंबल वितरण किये।
इसी के साथ ही ग्रामसभा बोडेपुर में विमल पटेल करौदा में पूर्व प्रधान विनोद पटेल व वनगांव में सुनील सरोज के देखरेख में सैकड़ो लोगों को कंबल वितरण किया। इस मौके पर पथिक सेवा समिति के सचिव मुकेश पटेल, नीरज पटेल, सुनील पटेल, आकाश पटेल एवं उनकी पूरी टीम के लोग उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ