BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

मदरसा नूरूल हुदा लिलबनात में 11 वा वार्षिक क़ौमी एकता रज़ाई कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न,

मदरसा नूरूल हुदा लिलबनात में 11 वा वार्षिक क़ौमी एकता  रज़ाई कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न,

इंसानियत से बढ़ कर  कोई बड़ा कार्य नहीं हो सकता- मौलाना खालिद रशीद फ़रंगी महली

आइडियल इंडिया न्यूज़
शरद कपूर
खैराबाद सीतापुर

स्थानीय मदरसा नूरूल हुदा लिलबनात मसवासी टोला में  ग्यारहवां क़ौमी एकता रज़ाई कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय ख़लील अहमद खान की याद में खैरूननिसा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया, इस अवसर पर सभी धर्म और सम्प्रदाय के लगभग 300 ग़रीब, और ज़रूरतमन्द लोगों को लाभ पहुंचाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐशबाग लखनऊ ईदगाह के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फ़रंगी महली ने कहा कि यह  बहुत हीअच्छा और पुनीत कार्य है इससे इंसानियत को एक मजबूती प्रदान होती है और इस पुनीत कार्य यानी इंसानियत से बड़ा कोई न धर्म है और न पुनीत कार्य क्योंकि जब मनुष्य के अंदर इंसानियत पैदा हो जाती है उसका  एख़्लाक़ अच्छा होता है तो उसके कार्य और हर अमल से अल्लाह भी खुश होता है इस लिए मौलाना मुफ्ती आफताब आलम नदवी खैराबादी जो कार्य पिछले ग्यारह सालों से करते चले आ रहे हैं वाक़ई यह बहुत अच्छा और  बड़ा कार्य है बल्कि मैं यह चाहता हूं कि यहां मौजूद सभी लोग जो इस तरह के कार्य कर सकते हैं वो भी करें या मौलाना आफताब आलम के कार्य में सहयोग करें। और इसके लिए मैं मौलाना को मुबारकबाद पेश करता हूं कि बड़ी मेहनत और लगन से कर रहे हैं। इसी अवसर पर मौलाना मुश्ताक नदवी लखनऊ, मौलाना सूफियान निजामी तथा सीतापुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष भगवती प्रसाद गुप्ता तथा खैराबाद की बड़ी संगत माखूपुर के महंत कृष्णा चारी और शिया आलिम ए दीन मौलाना इश्तियाक हुसैन रिज़वी ने भी इस मौक़े पर संबोधित किया और मौलाना आफताब आलम को मुबारकबाद पेश की।
कार्यक्रम का सफ़ल संचालन कार्यक्रम आयोजक मौलाना आफताब आलम नदवी खैराबादी ने किया और सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों में नायब तहसीलदार तिवारी जी, लेखपाल आलोक कुमार,तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों में

            +++++++++++++++++++++++++


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ