मकर संक्रांति पर विंध्यधाम में सेवा का संकल्प: 101 किग्रा खिचड़ी प्रसाद का वितरण
आइडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र बागी मीरजापुर
मीरजापुर शहर के विंध्याचल में आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माँ गीता स्वस्ति संस्थानम् (पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट) के द्वारा विंध्याचल धाम में श्रद्धा और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। संस्थान की ओर से माँ विंध्यवासिनी के दर्शनार्थ आए हजारों श्रद्धालुओं के बीच 101 किलोग्राम खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।कड़ाके की ठंड और उत्सव के इस माहौल में धाम पहुँचे भक्तों को संस्थान के स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ गरमागरम प्रसाद वितरित किया। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष पं. संकट मोचन त्रिपाठी ने किया। उनके सानिध्य में भक्तों ने न केवल माँ के दर्शन किए, बल्कि संस्थान की इस सेवा भावना की भी सराहना की।

0 टिप्पणियाँ