बाबा विश्वनाथ आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नये सत्र का शुभारंभ
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
बाबा विश्वनाथ आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनगांव मार्टिनगंज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नवीन शुभारंभ हुआ।
सर्वप्रथम मां सरस्वती भगवान धन्वंतरि ब्रह्मलीन 1008 दुर्वासा महामंडलेश्वर के चित्र पर पुष्पअर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया । विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक फौजदार सिंह , प्रबंध निदेशक संजय सिंह, निदेशक नितिन सिंह, सौरभ सिंह ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम प्रदान कर आगत अतिथियों का स्वागत किया।
पूरे प्रदेश से विभिन्न जनपदों से विद्यालय के प्राचार्य मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर कार्यक्रम में हिस्सा लिए मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर विनोद राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजमगढ़ जनपद में जिस तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में बाबू फौजदार सिंह ने कार्य किया है और शिक्षा क्षेत्र के लिए अनेक कॉलेज और विद्यालय दिए हैं इसमें कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि वह जनपद आजमगढ़ के मालवीय हैं हमारी इच्छा है और आपके अंदर वह क्षमता है कि आजमगढ़ में आप एक विश्वविद्यालय और खोलें आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के नवीन सत्र के प्रारंभ से जहां मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र में लोगों को आयुर्वेदिक डॉक्टर मिलेंगे वही क्षेत्र को अच्छा इलाज भी मिलेगा जिससे पूरे इलाके का फायदा होगा
कार्यक्रम में अध्यक्षता डॉ घनश्याम सिंह ने किया इस अवसर पर एमएलसी रामसूरत राजभर,डॉ शकुंतला यादव प्रबंधक शकुंतला आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज जौनपुर, पूर्व सी एमओ राम अवध यादव, चिल्ड्रन कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी, प्रभु नारायण पांडे प्रेमी , ब्लॉक प्रमुख ठेकमा भूपेंद्र सिंह मुन्ना प्रेम प्रकाश यादव, वैज्ञानिक डॉक्टर जियालाल , डीआर आरपी सिंह प्राचार्य , मुन्ना बाबा , पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश यादवकवि सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस, डा. दिवाकर सिंह, डा. प्रवेश सिंह, राममिलन सिंह, हरिद्वार सिंह,अतुल सिंह प्रधान कुरुथुवा, मुसाफिर सिंह , अशोक पाठक, राम बहादुर सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग, विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्रा उपस्थित थे ।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक फौजदार सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सानंद सिंह और दिवाकर सिंह ने किया।
,,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺





0 टिप्पणियाँ