CISF इंस्पेक्टर विपिन सरोज का निधन, गांव में शोक की लहर
आइडियल इंडिया न्यूज़
इंद्रेश तिवारी मछली शहर जौनपुर
बरसठी, जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर निवासी CISF इंस्पेक्टर विपिन सरोज (43) का 22 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह अहमदाबाद में तैनात थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मई 2025 को जमालापुर के अटरियां के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। इसके बाद उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।विपिन सरोज की पत्नी सुमन सरोज हैं। उनके एक पुत्र विशू (14 वर्ष) और एक पुत्री शानू हैं। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
शुक्रवार को ग्राम घाटमपुर से उनकी पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए काशी घाट की ओर रवाना हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
वीडियो देखिए - रिपोर्ट समाजसेवी जज सिंह अन्ना



0 टिप्पणियाँ