BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

मीरजापुर जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार - करणी सेना

 मीरजापुर जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार - करणी सेना

आइडियल इंडिया न्यूज 

अखिलेश मिश्र बागी मीरजापुर 

                 


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में आज 17 जुलाई को करणी सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मिर्जापुर जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मिर्जापुर जनपद में इस वर्ष न्यूनतम बरसात भी नहीं हुई है। बरसात न होने के कारण किसानों की खेती की सिंचाई नहीं हो पा रही है। खेतों में बोई गई फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं।करणी सेना ने बताया कि बरसात के अभाव में किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। समय से फसल न होने के कारण आम जनता भी प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करना आवश्यक है। करणी सेना ने शासन से मांग की कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मिर्जापुर जनपद को तुरंत सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष राहत पैकेज दिया जाए। ज्ञापन देने बालों में अभिषेक सिंह धवल प्रज्ञान कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर सिंह, मधुकर मिश्रा अतुल सिंह आलोक सिंह प्रमोद कुमार सिंह, अजीत सिंह, सुजीत कुमार सिंह, लवकुश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ