1857 की क्रान्ति के प्रणेता थे मंगल पाण्डेय,
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने किया
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक, आजमगढ़
आजमगढ़ ,मंगल पाण्डेय के जन्म दिवस पर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में रविवार को एलवल स्थित शिविर कार्यालय पर मंगल पाण्डेय का दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय नेकहा कि मंगल पाण्डेय 1857 की क्रांति के प्रणेता थे ।आजादी के महा नायक पण्डित मंगल पाण्डेय का जन्म 19जुलाई 1827 में बलिया जनपद के नगवा गाँव में हुआ था ।उनके पिता का नाम दिवाकर पाण्डेय तथा माता का नाम अभय रानी था ।
श्री कि मंगल पाण्डेय ईस्ट इण्डिया कम्पनी की बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की 34 वीं रेजिमेंट के सिपाही थे । संदिग्ध कारतूसों के प्रयोग एवं भारतीय सैनिकों के साथ होने वाले भेद भाव के चलते मंगल पाण्डेय ने 29 मार्च 1857 में बैरकपुर की छावनीके विद्रोह कर कई अंग्रेज अधिकारियों को मौत के घाट उतार कर आजादी की लड़ाई की क्रान्ति की शुरुआत किया ।देश की आजादी के लिये 1857 में उनके द्वारा क्रान्ति का जो बीज बोया गया लगभग 90 सालों बाद 1947 में आजादी के वट वृक्ष के रूप में तब्दील हो गया ।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आजादी की लड़ाई के अग्रदूत कहे जाने वाले मंगल पाण्डेय जी का मंगल पाण्डेय ने अपने निजी सुख को त्याग कर देश एवं धर्म की रक्षा के लिए अंग्रेजी सरकार में अंग्रेज अधिकारियों पर प्रथम गोली चलाने वाले देशभक्त सिपाही के रूप प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम योद्धा बने ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश नन्दन पाण्डेय एवं संचालन महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया ।
इस दौरान संरक्षक तारकेश्वर मिश्रा,गिरीश चतुर्वेदी ,विश्व देव उपाध्याय, सतीश मिश्रा,सतीश कुमार पाण्डेय,गिरिजा सुवन पाण्डेय,उपेंद्र दत्त शुक्ला,गोविंद दुबे ,राजनपाण्डेय,शशांक तिवारी ,शिव सहाय पाठक,आदि उपस्थित थे ।भवदीय मनोज कुमार त्रिपाठी, महामंत्री,
ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद, आजमगढ़


0 टिप्पणियाँ