अचलपूर परतवाड़ा शहर में मोहर्रम पर लंगर का शानदार आयोजन, के ,जी ,एन, ग्रुप का सामाजिक उपक्रम
आइडियल इंडिया न्यूज़,
सैयद गनी अचलपुर अमरावती महाराष्ट्र
अचलपुर अमरावती महाराष्ट्र,। परतवाड़ा शहर के गरीबनवाज चौक पर मोहर्रम के पवित्र अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी के.जी.एन. ग्रुप (गटरमलपुरा ,परतवाड़ा) और स्थानीय नौजवानोंद्वारा दाल-चावल के लंगर का भव्यआयोजन किया गया।
यह आयोजनपूर्णतः सार्वजनिक रूप से संपन्नहुआ और सभी धर्मों के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए सभी वरगों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण साकार हुआ। इस सामाजिक पहल का परतवाड़ा के नागरिकों ने खुले दिल से स्वागत किया। लंगर आयोजन मेंइमरान खान, मुन्ना भाई,सज्जू भाई,शाहरुख खान,तमीज खान, अर्शी अली,अब्दुल तौफीक,अकबर अली,मोहसिन खान,शेख जाकिर, इमरान खान,मोहम्मद साबिर , मैस.शाहबाज खान लतीफ खान मोहम्मद खान,रिजवान पटेल, फैजान पटेल, अजहर खान,आतिफ खान,अमीन खान, अमन खान,सोहेल अंसारी,खान बाबा किराना,रिजवान खान,सोनू भाई, शेख इरफान,एजाज खान,के.जी.एन. ग्रुप के सभी सदस्यमौजूद रहे।
और उन्होंने पूरी सेवा-भावना व सुचारु व्यवस्थापन के साथ हुसैनी लंगर का संचालन किया ।इस कार्यक्रम में आए हर व्यक्ति कोआदरपूर्वक भोजन परोसा गया।आयोजन का मुख्य उदेश्य हजरतइमाम हुसैन (र.अ.) की शहादत की याद को जीवित रखते हुए मानवता की सेवा करना था। छोटे-बड़े,अमीर-गरीब हर वर्ग के लोगों ने इस लंगर का लाभ उठाया। यह लंगर का आयोजन हर साल की इस साल भी परतवाड़ा नौजवानों की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


0 टिप्पणियाँ