दानवीर भामाशाह जयंती पर 36 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 16 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि,पिन्टू जौनपुर
जौनपुर। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जौनपुर द्वारा मियांपुर स्थित मंगलम लॉन में 28 जून व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राएं जिन्होंने जिले में टॉप किया उनके साथ-साथ व्यापार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विवेक सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत गीत धीरज साहू ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में विवेक सिंह ने कहा कि दानवीर भामाशाह के पदचिह्नों पर चलते हुए व्यापारी समाज आज भी देश का सबसे बड़ा दानदाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी में भामाशाह के चरित्र की झलक दिखाई देती है, आवश्यकता केवल अपने सामाजिक एवं व्यापारिक दायित्वों को समझते हुए संगठित होकर कार्य करने की है। उन्होंने दानवीर भामाशाह की जयंती को पूरे प्रदेश में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का शासनादेश जारी करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित कर व्यापारी समाज को विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।
मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें दानवीर भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करते हुए एक सफल एवं सशक्त उद्यमी बनने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र सेवा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करता है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन योगेश साहू एवं अजय सोनकर ने किया, जबकि जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रवि अग्रहरि, मोहम्मद दानिश, शशांक सिंह रानू मो. बिस्मिल्लाह, दिलीप जायसवाल अवनींद्र तिवारी, राजदेव यादव, संजय जायसवाल, विजय केडिया, प्रदीप सिंह रिंकू मो. सिराज,रूप नारायण माली, जिला मीडिया प्रभारी संतोष अग्रहरि, ध्रुव जायसवाल, मोतीलाल यादव, आशीष गुप्ता, प्यारेलाल मौर्य, राजकुमार कश्यप, राजेंद्र स्वर्णकार, दिलीप साहू, गुलाब पतंग, अमन हरलालका, तथागत सोनकर अनिल हरलालका, अनिल सेठ, प्रदीप सिंह रिंकू, शिवकुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, सुशील गुप्ता,सर्वेश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, विमल सिंह, अजीत सोनकर, उमेश सेठी सहित सैकड़ों व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में 36 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा 16 वरिष्ठ व्यापारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
*सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं* में प्रीति गुप्ता, यश श्रीवास्तव, रूद्र आनंद पाठक, स्वर्णिमा श्रीवास्तव, प्रियांशी साहू, सान्वी गुप्ता, समर्थ केडिया, साक्षी गुप्ता, श्रेया मौर्या, आदर्श गुप्ता, ब्राह्मणी सिंह, आशु सिंह, हर्ष यादव, सक्षम साहू, ऋषिता सिंह, सकीना गजानफर, नव्या सोनकर, उस्मान अहमद खान, ओंकारेश्वर सिंह, स्तुति राज श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्मान खान, अभिनव सिंह, शौर्य आनंद, राजशेखर सिंह, उत्कर्ष पटेल, आदित्य यादव, वर्षा पटेल, कार्तिक गुप्ता, अनुष्का यादव, हिमांगनी यादव, अनूप पाल एवं अनुराग यादव शामिल रहे।
*सम्मानित होने वाले व्यापारी* में श्री सरदार नरेंद्र सिंह छाबड़ा, श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, श्री सूर्यबली गुप्ता, श्री रमेश चंद्र सोनकर, श्री किशन जायसवाल, श्री अविनाश चंद्र गुप्ता, श्री रामचंद्र मोदनवाल, श्री ओम प्रकाश जायसवाल, श्री विनीत कुमार सेठ, श्री शीतला प्रसाद चौरसिया, श्री राजेश मिश्रा (जलालपुर), श्री संकठा प्रसाद गुप्ता, श्रीमती शालिनी केसरवानी, श्रीमती वैशाली साहू, श्री तीर्थराज गुप्ता एवं श्री कपिल गुप्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम सयोंजक धर्मेन्द्र रघुवंशी,प्रभारी सुशील विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता, विपुल सिंह, राजेन्द्र स्वर्णकार, संतोष साहू,शुभम साहू ,पंकज यादव, संदीप श्रीवास्तव, जगमेन्द्र निषाद एवं दीपक सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों का विशेष योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ