BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

चिंगारी से लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख, जरूरी कागजात भी खाक

 चिंगारी से लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख, जरूरी कागजात भी खाक

आइडियल इंडिया न्यूज, शरद कपूर बिन्दू मौर्या सीतापुर 

                     


महोली सीतापुर । कोतवाली महोली क्षेत्र के पैड़हिया गांव में बीती रात एक घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पड़ोस के घूरे से उड़ी चिंगारी के कारण लगी बताई जा रही है। पीड़िता प्रवेश कुमारी पत्नी रजनीश कुमार के अनुसार, सोमवार रात रजनीश कुमार पुत्र रामदयाल अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही नुकसान हो चुका था।आग की चपेट में आकर घर में रखी दो पुरानी साइकिलें, बकरियां, चारपाई, राशन, कपड़े और बर्तन जल गए। इसके साथ ही बच्चों के शैक्षणिक दस्तावेज भी नष्ट हो गए, जिनमें अंजनी पुत्री रजनीश कुमार का श्यामलाल वर्मा इंटर कॉलेज मदनिया का हाईस्कूल प्रवेश पत्र, शोभित कुमार का हाईस्कूल अंकपत्र तथा शोविता पुत्री रजनीश कुमार के वर्ष 2024–2025 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र/अंकपत्र शामिल हैं। अन्य आवश्यक कागजात भी आग में जल गए। घटना की सूचना पर पीड़िता ने कोतवाली महोली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर पुलिस ने जीडी में दर्ज कर लिया है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कुमार भार्गव ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। प्रशासन की ओर से हुए नुकसान का आकलन कर सहायता राशि प्रदान किए जाने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ