नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़ने की अपील- जी.कु.शर्मा नंदवंशी
आइडियल इंडिया न्यूज़
विनय शर्मा दीप, मुंबई
मुंबई । राष्ट्रीय सामाजिक संस्था नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार शर्मा नंदवंशी ने स्वजातीय बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि हम वंचित समाज से हैं आज तक हमारी उपेक्षा होती रही है सदैव हमारा आपका तिरस्कार होता रहा है। हमें अपने अन्दर आत्मविश्वास, और आत्मनिर्भरता पैदा करना होगा।आज तक आप अनेकों सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं किन्तु ऐसा,समभाव,दायित्व, निष्काम सेवा, संवेदना दूर दूर तक दिखाई नहीं देता है इसलिए नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़े और लोगों को जोड़ने की कृपा कीजिए।सामाजिक सेवा में चालीस साल का अनुभव साझा करता हूं कि सामाजिक मंचों पर सम्मान भी बिकता है और सगे- संबंधियों निकट जान पहचान वाले को और व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देते हैं।लेकिन बंधुओं नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट माला,पगड़ी,माईक, मंच,महत्वाकांक्षा,महिमा मंडन से विभक्त मंच है।जहां पर समभाव,सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय को महत्व देता है।समाज को परिवार समझते हुए प्रत्येक स्वजातीय बन्धु को जोड़ना होगा।आपका भी उतना ही उत्तरदायित्व है जितना हमारा यदि प्रत्येक स्वजातीय बन्धु संकल्प लें कि कम से कम हम पांच लोगों को नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट में पंजीयन करूंगा और वो पांच को जोड़ें तो श्रृंखला बनते जायेगी फिर हम दिवंगत परिवार को दस से पंद्रह लाख रुपए तक का भी सहयोग सेवा प्रदान करने में सक्षम हो सकते हैं।तो आईए आज पुनः संकल्प लें कि हम कल प्रातः मनपूर्वक सक्रियता के साथ सदस्य जोडो अभियान में प्रत्येक स्वजातीय बन्धु नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट में संलग्न करूंगा और कोई भी परिवार सदस्यता से वंचित नहीं रहेगा। यहां मेरा नहीं आपका परिवार सुरक्षित होगा इसी आशा और विश्वास के साथ मैं जितेन्द्र कुमार शर्मा "नंदवंशी" संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट भारत आपसे पुनः सदस्य बनने हेतु अपील करता हूं।

0 टिप्पणियाँ