अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी,अधिवक्ताओं ने दिया क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन:
क्षेत्राधिकारी ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश:
आइडियल इंडिया न्यूज़
राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर
मछलीशहर।कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी तहसील अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनींद्र कुमार दूबे ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर गुरुवार को सायं रास्ते में रोककर,गाली गलौज किया और जान से मारने की नियत से आक्रामक हो गए।अधिवक्ता किसी तरह बाइक से भागकर जान बचाया।जानमाल की सुरक्षा और आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है।
अधिवक्ता की शिकायत पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा को ज्ञापन देकर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मछलीशहर को प्रकरण की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री आलोक विश्वकर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा,यज्ञ नारायण सिंह,आर पी सिंह,राकेश सिंह,सालिक राम पटेल,अशोक मिश्रा,कमलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ