BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जनसुनवाई में बिना जांच किए लगाए गई गलत रिपोर्ट, पीड़ित ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

 जनसुनवाई में बिना जांच किए लगाए गई गलत रिपोर्ट, पीड़ित ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

आइडियल इंडिया न्यूज़ 
रामू गौतम रहीमाबाद लखनऊ 

                  


 जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज की गई एक शिकायत में संबंधित अधिकारी द्वारा बिना स्थलीय जांच किए ही गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारण दिखाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय राज ने आरोप लगाया है कि वास्तविक समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है, लेकिन कागजों में शिकायत का समाधान दर्शा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोपालपुर ब्लाक माल लखनऊ ने दिनांक 15/01/2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या IGRS No.  40015726004841 दर्ज कराई थी। ग्राम पंचायत गोपालपुर में कराए गए निम्न कार्यों की शिकायत की जैसे स्टील लेते हाथ पर मरम्मत रिबोर मे भ्रष्टाचार किया गया है ।पीड़ित का कहना है कि संबंधित अधिकारी द्वारा न तो मौके पर जांच की गई और न ही शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया, फिर भी पोर्टल पर समाधान दर्शाते हुए रिपोर्ट लगा दी गई । इस मामले को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सही कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए बाध्य होंगे। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यदि जनसुनवाई जैसी व्यवस्था में ही पारदर्शिता नहीं रहेगी, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं की इस प्रकरण में गंभीरता से जांच कर जो इसमें दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ