समस्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता थोपा जाना जीविका के साथ खिलवाड़ है- जिला अध्यक्ष विनय पांडेय
आइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता अरविंद शुक्ल,श्रावस्ती
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज प्राथमिक शिक्षक संघ गिलौला ब्लॉक कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक बीआरसी भवन गिलौला में आहूत की गई। बैठक में 22 कार्यकारणी के समस्त सदस्य और संघर्ष समिति के 11 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय पांडेय ने किया एवं नेतृत्व जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष विनय पांडेय ने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के पहले के समस्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता थोपा जाना जीविका के साथ खिलवाड़ है इसके लिए संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ गया। संसद के बाहर टीईटी मामले में शिक्षकों के साथ होने का वादा करके मगरमच्छ के आंसू बहाने वाले संसद में उल्टा राग अलाप रहे हैं। सरकार को राज्यों से आंकड़े मंगा कर शिक्षकों के अस्तित्व पर आए संकट का हल निकालना चाहिए। जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा ने बताया केंद्रीय मंत्री के बयान की निंदा करते हुए शिक्षकों ने ट्विटर पर जबर्दस्त अभियान चलाने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन हुआ है भविष्य में निर्णायक आंदोलन करके सरकार को 2011 के पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष निर्मला शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि क्या न्यायाधीशगण वर्तमान की क्लैट परीक्षा देने का निर्णय ले सकेंगे। 20 साल पहले भर्ती हुए पुलिस, अर्धसैनिक बल एवं सेना के भर्ती अधिकारी और सैनिकों को 10 किलोमीटर की दौड़ लगाने की बाध्यता कर दी जाए तो पूरा विभाग ही खाली हो जाएगा। जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि 50 से 55 की उम्र के शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता कहां तक न्यायोचित है। शिक्षक जनप्रतिनिधियों के छद्म व्यवहार से आहत है, अब प्रबल आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा सुप्रीम कोर्ट में सरकार की लचर पैरवी से 20 से 25 वर्ष तक शिक्षण कर चुके शिक्षकों के अनुभव और योग्यता को नकारते हुए टेट की अनिवार्यता जैसा प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध फैसला आया। जिसमें सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा शिक्षकों के अहित न होने का आश्वासन देकर संसद में गैर जिम्मेदाराना बयान देने से समूचा शिक्षक समुदाय उद्वेलित है। ब्लॉक कोषाध्यक्ष दिवाकर प्रताप सिंह ने बताया कि इससे 20 लाख शिक्षक एवं उनके करोड़ों परिजन प्रभावित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है, सरकार को यह निर्णय वापस करना ही होगा। शिक्षक इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। इस अवसर पर पूरे जिले से संगठन के पदाधिकारियों सहित आनंद त्रिपाठी सादिक अख्तर रामकरन चौहान अनूप गिरी अशोक कुमार अरविंद यादव ज्ञानेंद्र भूषण राकेश चौधरी आरती गुप्ता अनिल शुक्ला अनुज कुमार हेमराज विनीत कुमार अनिल सिंह राकेश श्रीवास्तव रुचि पांडे आभा स्थाना ललिता मिश्रा रीता देवी ओमप्रकाश तिवारी राजकुमार उपाध्याय मयंकर सिंह बालक राम अशोक सिंह पवन कुमार पाल परिक्रमा प्रसाद कृष्ण कुमार सुनील चौधरी संतोष कुमार इंद्र प्रसाद शशिधर पाठक इसरार अहमद अनिल कुमार मनीष पाठक रामप्रताप मौर्य सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ