रामपुर में साथी की हत्या पर अधिवक्ताओं में आक्रोश।तहसील परिसर में किया विरोध प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
आइडियल इंडिया न्यूज़
राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर
मछलीशहर।प्रदेश के रामपुर जनपद में साथी की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को ज्ञापन सौंपा और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता
बताया जाता है कि रामपुर बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य फारुख अहमद खां की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।साथी की हत्या से तहसील अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया ।अधिवक्ताओं की सुरक्षा को मद्देनजर प्रदेश सरकार से अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग किया।इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव,महामंत्री आलोक विश्वकर्मा,दिनेश चंद्र सिन्हा,यज्ञ नारायण सिंह,अशोक श्रीवास्तव,आर पी सिंह,प्रेम बिहारी यादव,सुरेश सिंह,विनय पांडेय,भरत लाल यादव,अवनींद्र दूबे,रमेश चंद्र यादव,वीरेंद्र मौर्य,कमलेश कुमार,अशोक मिश्रा आदि उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ