जौनपुर: सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में अस्पताल संचालक सहित दो को भेजा जेल
आइडियल इंडिया न्यूज़
केदारनाथ सिंह, समाचार सम्पादक जौनपुर
जौनपुर।बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी चिकित्सा केन्द्र संचालक चिकित्सक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुयी है। बदलापुर कस्बा निवासिनी एक दलित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बदलापुर- जौनपुर रोड पर स्थित कमला हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ एस के यादव उर्फ संतोष यादव उर्फ सुरेश यादव पुत्र रामहित यादव तथा एक अन्य प्रिंस तिवारी उर्फ बच्ची द्वारा महिलापरचोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ दुराचार किया गया।महिला की तहरीर के आधारपर पुलिस ने संबंधित मु0अ0सं054ध्26 धारा 70(1) ध्351(2)ध् 115(2) ध्352ध्127(3) बीएनएस व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर ते हुये संग्राम बालिका इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रेषित करने के लिये भेजदिया है। पुलिस का कहना है कि उक्त मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ