लायंस क्लब और भाजपा रोहनिया मंडल ने कंबल वितरण का किया आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज़ ,धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसीजनवरी माह के कड़ाके के ठंड को देखते हुए लायंस क्लब वाराणसी गंगा और भाजपा रोहनिया मंडल के लोगों ने सैकड़ो गरीब, असहाय, निशक्त लोगों को ठंड से बचाव निमित्त जीवनदायी कंबल वितरित करने का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता वाराणसी जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया तथा विशिष्ट अतिथि आजाद शत्रु थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. संजय गुप्ता व संयोजक संदीप केशरी जी ने किया।
विश्व की विशालतम समाज सेवी संगठनों में से एक लायंस क्लब की शाखा लायंस क्लब वाराणसी गंगा ने कंबल वितरण का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों, पुरुषों एवं महिलाओं की भारी भीड़ इकट्ठा रही।
अजातशत्रु ने बताया कि लायंस विश्व की सबसे बड़ी विशालतम सेवा संस्था है और इसके द्वारा 24*7 अनवरत सेवा चालू रहती है। लायंस इंटरनेशनल 210 देश में 14 लाख सदस्यों के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। लायंस क्लब कोई भी दैवीय आपदा हो, उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है और लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के द्वारा कई अरब डॉलर भारत में सेवा कार्य एवं आपदाओं पर खर्च किए गए हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसी संस्था के सदस्य है।
लायंस क्लब का मूल मंत्र ही सेवा है और डिस्ट्रिक्ट में 3000 सदस्यों के माध्यम से सेवा लगातार की जा रही है। लायंस क्लब वाराणसी गंगा द्वारा प्रत्येक रविवार को निशुल्क खिचड़ी वितरण, साड़ी वितरण, फल वितरण और समय समय पर गरीब कन्याओं का विवाह, निर्धन बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण, निशुल्क मेडिकल जांच शिविर एवं दवा वितरण आदि का कार्य निरंतर किया जाता रहा है।
अध्यक्षता करते हुए हंसराज विश्वकर्मा ने बताया यह पुनीत कार्य अत्यंत सराहनीय है यह लोगों को यह भाव देता है कि नर सेवा नारायण सेवा होती है। इससे गरीब असहाय लोगों को इस ठंड में अपने आप को बचाव करने की शक्ति प्राप्त होगी और वह आशीर्वाद भी देंगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतिभाग करने वाले लायन चंद्रकांत, डॉक्टर शोभमनाथ, प्रदीप कुशवाहा, जितेंद्र, शिवकुमार जायसवाल, प्रशांत मोहन गिरी, सुजीत, करणी सेना के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मंगला गुप्ता, डा. पी. सी. गुप्ता, गुलाब चंद केशरवानी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ