संकुल शिक्षक धरैंचा की बैठक सम्पन्न, खैराबाद ब्लॉक को निपुण तथा आदर्श ब्लॉक बनाना है:- *शिवेन्द्र प्रताप सिंह ए आर पी*
काज़िम हुसैन
खैराबाद,सीतापुर।
खैराबाद ब्लॉक के संकुल धरैंचा की मासिक संकुल शिक्षक बैठक प्राथमिक विद्यालय बाराभारी में आयोजित की गई जिसमें संकुल के समस्त 23 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक अपने निर्धारित समयानुसार और निर्धारित एजेंडा के अनुरूप की गई तथा समस्त पांचों संकुल शिक्षकों द्वारा डी सी एफ भरा गया और संकुल के एक सौ दस शिक्षकों के सापेक्ष तीस शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और लगभग दस विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालयों में की जाने वाली एक्टिविटी से भी अवगत कराया कुछ विद्यालयों ने टी एल एम का प्रदर्शन भी किया।इससे पूर्व प्रियंका वर्मा जसविंदर कौर तथा शिवेन्द्र प्रताप ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण बैठक का शुभारंभ किया गया स्वागत किया ।
ए आर पी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें अपने समस्त कार्यों को समय पर करना चाहिए बल्कि अपने कार्यों और दायित्वों के लिए सदैव सजग रहना चाहिए और हमें सर्व प्रथम अपने ब्लॉक को निपुण बनाना है और साथ ही खैराबाद ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक भी बनाना है साथ ही संकुल धरैंचा में काजिम हुसैन को नोडल संकुल शिक्षक बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने मंजूरी देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।संकुल शिक्षक हसन जमाल रिज़वी , मोहम्मद यूसुफ़ ,मुदित पांडेय,एजाज़ अहमद ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया जबकि बैठक का संचालन काज़िम हुसैन ने किया।
श्री हुसैन ने कहा कि हमारा पूरा ब्लॉक खैराबाद बहुत अच्छा ब्लॉक है और इस ब्लॉक के समस्त शिक्षक पूरी मेहनत ईमानदारी और लगन तथा कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते है साथ ही श्री हुसैन ने पूरे संकुल शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि आदरणीय ज़िला अधिकारी महोदय द्वारा जारी 31 बिंदुओं की एस ओ पी के द्वारा अपना कार्य करें तथा 21 बिंदुओं वाली पर प्रतिदिन कार्य करें, परीक्षा चर्चा, डी बी टी पर भी विस्तार से बात हुई निपुण प्लस और आंकलन स्मार्ट क्लास ,उल्लास जैसे अहम बिंदुओं पर सभी लोग कार्य करें,बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें जो बच्चे छ दिन या उससे अधिक दिनों से अनुपस्थित हैं उनके घर जाकर सम्पर्क करें तथा फोन पर भी वार्ता करें।इसके बाद बैठक समाप्त हो गई। फरवरी 2026 माह की बैठक प्राथमिक विद्यालय गौरिया नवीन में आयोजित की जाएगी।अंत में प्रधानाध्यापक बाराभारी अर्पित निगम ने सभी का आभार व्यक्त किया।बैठक में विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा रसोइयों ने पूरा सहयोग प्रदान किया।


0 टिप्पणियाँ