BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

वीडियो न्यूज़ - पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

 पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी



आइडियल इंडिया न्यूज़
सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, खेतासराय जौनपुर      

जौनपुर। जनपद के खेतासराय- दीदारगंज मार्ग पर स्थित जमदहां गांव के समीप बेसव नदी के बर्दमार पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया।
            दोपहर के वक्त राहगीरों ने नदी के पास शव को देखा, जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड पडा।



वीडियो देखिए ☝

            घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी  अजीत सिंह चौहान और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को नदी के नीचे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है। कि मौत 3 से 4 दिन पहले हुई है।
       प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत पुल से गिरने के कारण हुई होगी। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। हलांकि मौत की असली वजह क्या है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ