गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन*
*मुख्य अतिथि द्वारा किया गया ध्वजारोहण*-
सीताराम गुप्ता / अरविंद शुक्ला
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* जिलाधिकारी *श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय* की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया।
भव्य परेड का नेतृत्व का दायित्व प्रथम कमांडर *क्षेत्राधिकारी लाइन श्री आलोक कुमार सिंह* द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, तृतीय कमांडर उ0नि0 श्री विनोद कुमार राणा बनाए गए थे। साथ ही साथ परेड के लिए 08 टोलियां बनाई गई थी। टोली नंबर 1 के कमांडर उ0नि0 श्री अनुराग सिंह, टोली नंबर 2 के कमांडर उ0नि0 श्री आदर्श कुमार मौर्य, टोली नंबर 3 के कमांडर उ0नि0 श्री अजय यादव, टोली नंबर 4 के कमांडर उ0नि0 श्री विवेक पाण्डेय, टोली नंबर 5 उ0नि0 श्री अरूण कुमार सिंह, टोली नंबर 6 उ0नि0 श्री सूरज यादव टोली नं0 7 (महिला टोली) की कमांडर म0उ0नि0. अर्चना, टोली नंबर 8 (SSB) के कमांडर उप निरीक्षक श्री सिरतो सन्थोई कोम तथा वाहन दस्ता जिसके कमांडर संतोष कुमार यादव बनाए गए थे।
परेड में पुलिस विभाग के आपातकालीन व त्वरित सेवा प्रदान करने वाले विभिन्न दस्ते जैसे UP 112, मोटर साइकिल दस्ता, यातायात विभाग, अग्निशमन विभाग, त्वरित प्रतिक्रिया दल (Q.R.T), फॉरेन्सिक टीम, शक्ति मोबाइल और रेडियो शाखा ने भी हिस्सा लिया।
गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर *डीजी उत्तर प्रदेश पुलिस महोदय* द्वारा *सराहनीय सेवा मेडल, रेडियो निरीक्षक शिव नरायण* व *मुख्य आरक्षी राधेश्याम सिंह* को व *गृह मंत्रालय, भारत सरकार* का *अति उत्कृष्ट सेवा मेडल* *मु0आ0 श्याम बिहारी यादव* व *मु0आ0 सत्येंद्र यादव* को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अश्विनी कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त *पुलिस महानिदेशक यूपी 112* द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु उ0नि0 *अश्वनी कुमार सिंह*, मु0आ0 संतोष कुमार यादव सहित *10 पुलिस कर्मियों* को प्रशस्ति पत्र एवं *फायर सर्विस भिनगा* में तैनात अग्निशमन अधिकारी *संजय कुमार जायसवाल* सहित *4 कर्मियों* को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही *वर्ष 2025* में अपने सराहनीय कार्य के लिए जनपदीय पुलिस के *40 पुलिस अधिकारियों* और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अश्वनी कुमार पांडेय को पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वार द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया।
परेड के दौरान सभी टोलियों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी महिला आरक्षी मोहिनी विश्वकर्मा और श्री अजीत उपाध्याय(बेसिक शिक्षा विभाग) ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय को मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इसी क्रम में *पुलिस परिवार के सदस्यों, राजकीय आश्रम पद्धति भयापुरवा* के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मीडिया सेल प्रभारी उ0नि0 शशि शेखर जरोरा द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल श्रावस्ती के नागरिकों के लिए गौरव का विषय था, बल्कि राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रेरणादायक अवसर भी रहा।
इस दौरान *जनपद न्यायाधीश श्री राकेश धर दुबे, मा0 विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, मा0 विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा, मा0 जिलाध्यक्ष मिश्री लाल वर्मा* सहित अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे



0 टिप्पणियाँ