आइडियल इंडिया न्यूज़
जावेद अंसारी मऊ
26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवसकी 77 वी वर्षगांठ पर जिला महिला चिकित्सालय मऊ के प्रांगण में ध्वजारोहण प्रातः काल 8:30 बजे संपन्न हुआ इस मौके पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने प्रतिभाग किया . मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर निलेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा संबोधित किया गया गणतंत्र दिवस हम सभी लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है इसके माध्यम से हम सभी को बोलने की लिखने की पढ़ने की पूर्ण आजादी मिली है हम लोग का कर्तव्य है इस गणतंत्र को संभाल कर सहेज कर रखें हमारा राष्ट्र प्रेम हमारे अपने कर्तव्यों से है यदि हम अपने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की सेवा कर्तव्य भाव एवं स्नेह से करेंगे यही हमारी सच्ची राष्ट्र सेवा है .झंडा रोहन के उपरांत चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को मिष्ठान एवं फल वितरण किया गया
तदोपरांत चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ को मिष्ठान विस्तृत किया गया इस अवसर पर डॉ प्रकाश चंद्र झा डॉ कंचन लता डॉ माया राय डॉ समीर डॉ दुर्गेश डॉक्टर सिफत डॉ सुरेंद्र राय ओम प्रकाश यादव अरविंद कालिंदी द्विवेदी शिव मुनि जावेद अख्तर आदि कर्मचारी गढ़ उपस्थित थे


0 टिप्पणियाँ