भव्य रूप से मनाया गया आजमगढ़ कलाकार एसोसिएशन का 30 वां स्थापना दिवस और साहित्यकार संजय पांडे सरस का 56 वां जन्मदिन
उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र सहित अनेक प्रांतों से आए राष्ट्रीय कवि, शायर और साहित्यकारों ने किया प्रतिभागवरिष्ठ रचनाकार प्रभु नारायण प्रेमी जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक,आजमगढ़
आजमगढ़। आजमगढ़ कलाकार एसोसिएशन का 30 वां स्थापना दिवस पर नेहरू हाल के सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया। इसी के साथ ही आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव/राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय पांडे सरस का 56वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाइयां दी और अनेक उपहार भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना किया।धार्मिक कवि पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस, गायक कलाकार राजेश रंजन, अभिषेक उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, शिवम तिवारी, ने दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में गायक कलाकार तुषार सिंह ने गणेश वंदना की, तदुपरांत राकेश विश्वकर्मा, बाबू लाल गुप्ता, दुर्गेश सिंह, किरन तिवारी नैना, शाह आलम सांवरिया, संतोष सिंह पुष्कर, अनुपम राय गुड्डू, केपी सांवला, वीरेन्द्र गुप्ता, सोनू यादव आदि एक से बढ़कर एक गीत गाया और कार्यक्रम में शमां बांधकर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव एवं गोल्डेन फार्चून के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष यादव ने साहित्यकारों व कलाकारों को अंगवस्त्रम, मोमेंटो देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र राष्ट्रीय कवि सम्मेलनव मुशायरा वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुम्बई से पधारे मशहूर शायर अल्ताफ जिया ने गजल एक चिराग ही है अंधेरे से हमें बचाने को। सरे शाम आ जाता है खुद को जलाने को। प्र्रस्तुत किया तो श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इसी क्रम में लोगों की मांग पर सारी दुनिया के नाम कर दूंगा। तुम अगर बेवफाई कर बैठी तैरा जीना हराम कर दूंगा। सुनकर श्रोताओं को श्रृंगार रस में डूबो दिया।
मशहूर शायरा चांदनी शबनम ने तन्हाई में मिलना तुम एक काम जरूरी है। राधा के लिए जैसे श्याम जरूरी है। सुनाकर कवि सम्मेलन व मुशायरा को उंचाई प्रदान की। मलकेश तरन्नुम ताज आजमी, राजकुमार आशीर्वाद, सहित काफी संख्या में शायर व कवियों ने अपनी प्रस्तुति से देररात तक दर्शकों को बांधे रखा।
सम्मेलन का सफल संचालन करते हुए संजय कुमार पांडेय सरस ने अपने शेरों शायरी के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कलेक्ट्री बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक जी को एसोसिएशन सभी पदाधिकारीयो ने मोमेंटो अंग वस्त्रम एवं बुके देकर सम्मानित किया संरक्षक तौहीद इंडेन गैस एजेंसी बनकट के संचालक तौहीद ने आभार प्रदर्शन किया एंव अध्यक्ष राजेश रंजन ने अतिथियों का स्वागत किया। भवदीय राजेश रंजन मो0-9454969405







0 टिप्पणियाँ