BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना की मौजूदगी में परमार्थ फाउंडेशन ने ठेकमा ब्लॉक के जमुआवा में किया कंबल वितरण, 100 जरूरतमंदों को मिली राहत

 ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना की मौजूदगी में परमार्थ फाउंडेशन ने ठेकमा ब्लॉक के जमुआवा में किया कंबल वितरण, 100 जरूरतमंदों को मिली राहत

                


आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज पठान ठेकमा आजमगढ़

ठेकमा (आजमगढ़)। विकास खंड ठेकमा के ग्राम पंचायत जमुआवा में परमार्थ फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठेकमा भूपेंद्र सिंह मुन्ना एवं ऋषिकांत राय (उपाध्यक्ष, चीनी मिल संघ उत्तर प्रदेश) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में महेंद्र राय, रविकांत राय, अनिल राय तथा रविंद्र राय उपस्थित रहे। इस अवसर पर परमार्थ फाउंडेशन की ट्रस्टी बबीता राय, सेक्रेटरी अमित वर्मा, आयोजक सरोज राय तथा गौरव राय (सौरभ पैथोलॉजी) ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान कुल 100 कंबलों का वितरण किया गया, जिससे ठंड के इस मौसम में जरूरतमंद और गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि परमार्थ फाउंडेशन द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। वहीं ऋषिकांत राय ने भी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर परमार्थ फाउंडेशन के सदस्यों ने भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी बड़ी भागीदारी रही। इस अवसर पर सूर्यभान राय (भाजपा मंडल महामंत्री ठेकमा), संतोष राय, ओमप्रकाश राय, अंश राय, विजय राय, अरुण राय बबलू, दिनेश राय, संदीप राय, निखिल राय, सौरभ राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने परमार्थ फाउंडेशन के सदस्यों को उनके सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ