BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

अलीगंज में काव्य गोष्ठी, कविताओं से सजी साहित्यिक शाम

 अलीगंज में काव्य गोष्ठी, कविताओं से सजी साहित्यिक शाम

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

अजय कुमार वर्मा,लखनऊ 

                     


लखनऊ। अलीगंज स्थित एक निजी “स्टूडियो शटर शॉट फिल्म एंड फोटोग्राफी" में रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित कवि-शायरों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि भूपेन्द्र सिंह “होश” रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रियंका अग्निहोत्री “गीत” ने किया, जबकि डॉ अजय वर्मा “साथी” ने संस्थापक के रूप में आयोजन की भूमिका साझा की।मुख्य अतिथि भूपेन्द्र सिंह “होश” ने अपनी पंक्तियाँ “दिलों में अब वो उल्फ़त का खजाना क्यों नहीं होता, बुलंदी पर मोहब्बत का सितारा क्यों नहीं होता” सुनाकर खूब सराहना बटोरी। वहीं अनुज अब्र ने “मुझे मिलती भी कैसे बताओ कामयाबी, ज़रा सा झूठ बोलूँ तो लहजा कांपता है” सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही पाई।

                        

प्रो. बलवंत सिंह, डॉ सुधा मिश्रा, अम्बरीष ठाकुर, योगेंद्र मिश्रा “योगी”, शाहिद सफ़र, डॉ रीमा सिन्हा, हेमा पाण्डेय और सुजीत जायसवाल सहित अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से समां बांधा।कार्यक्रम में होली के रंगों और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी कविताओं की विशेष प्रस्तुति रही। आयोजन को सफल बनाने में डॉ ऋतु तिवारी, डॉ अमित अंजान, डॉ सर्वेश अग्रहरि, डॉ सुरभि श्रीवास्तव, डॉ नीरज प्रजापति सहित आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।अंत में सभी साहित्यकारों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ