BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का गठन: अजीत सिंह अध्यक्ष, दीपक मिश्र महामंत्री चुने गए

 जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का गठन: अजीत सिंह अध्यक्ष, दीपक मिश्र महामंत्री चुने गए

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर 

                      


जौनपुर। भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में जी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष तथा एएनआई के पत्रकार दीपक मिश्र को महामंत्री चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन के बाद सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

इस अवसर पर नवरात्रि के प्रथम दिन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां शीतला धाम चौकियां पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संगठन की उन्नति व समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

बैठक में जिले के कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें राजकुमार सिंह, सुधाकर शुक्ला (इंडिया टीवी), अजय पांडेय (टीवी9 भारतवर्ष), आदित्य भारद्वाज (आजतक), बृजेश मिश्र (IANS न्यूज एजेंसी), नीतीश कुमार "राहुल" (न्यूज 24), अरुण चौबे (समाचार प्लस), नीरज सिंह (दैनिक भास्कर) समेत दर्जनों मीडिया कर्मी शामिल रहे।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि एसोसिएशन पत्रकारों की एकजुटता को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ