दोसर बनियों को पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित करने की मांग को सर्वोच्च नेताओं तक पहुंचाऊंगा - उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक
आइडियल इंडिया न्यूज़
हरिकृष्ण गुप्ता,लखनऊ
लखनऊ । दोसर बनियों के होली मिलन समारोह में पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित होने संबंधी मांग पर उप मुख्यमंत्री उप्र बृजेश पाठक ने आश्वस्त किया कि यदि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण हैं तो दोसर समाज को पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित कराने हेतु सर्वोच्च प्रयास करेंगे ए घोषणा रवींद्रालय लखनऊ में आयोजित भव्य होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में की। उन्होंने दोसर बनियों के राष्ट्रवादी स्वर्णिम इतिहास का विस्तृत उल्लेख किया और मुख्य अतिथि श्री पाठक ने समाज के नेताओं संग अपने मधुर संबंधों का वर्णन भी किया
समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता पू पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता ने की विशिष्ट अतिथियों में पू उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग डॉ धनंजय गुप्त, पू उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उप्र मनीष कुमार गुप्ता,भाजपा नेता सुधीर हलवासिया, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, शशि जायसवाल रेखा जायसवाल अनीता गुप्ता बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज दास गुप्ता समाजसेवी मुकेश मर्चेंट, मनोज के गुप्ता,अखिल भारतीय दोसर महासभा विजय कुमार गुप्ता कानपुर आदि विशिष्ट अतिथियों में उपस्थित थे भारतीय दोसर वैश्य महा सभा जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता महामंत्री समाज के चाणक्य धीरेन्द्र गुप्ता बबलू,धीरेन्द्र गुप्ता LIC गोपाल गुप्ता राधे राधे सज्जन गुप्ता जितेंद्र गुप्ता अरविंद गुप्ता काकोरी आशीष गुप्ता मलिहाबाद रमाकांत गुप्ता लालू ,हरिकृष्णा सिंघम लॉयर्स आदि प्रमुख थे।
मंच संचालन कर्मठ महामंत्री श्यामसुंदर गुप्ता ने किया दोसर वैश्य समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल करने में आ रही बाधाओ का समाधान हेतु विभिन्न जनपदों से आए हुए सर्व वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया लखनऊ इकाई ने समारोह को सफल बनाने मे अपना सहयोग प्रदान करने हेतु दोसर वैश्य महासभा की ऊर्जावान महिला इकाई व युवा इकाई व मेधावी बच्चों का सम्मान किया शील्ड मोमेंटो शॉल आदि भेंट कर सबका आभार व्यक्त किया इस मध्य नाश्ता भोजन की भी सुंदर व्यवस्था
थी।




0 टिप्पणियाँ