BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

पांचवी पुण्य तिथि पर याद किए गए कवि ओमप्रकाश मिश्र

 पांचवी पुण्य तिथि पर याद किए गए कवि ओमप्रकाश मिश्र

आइडियल इंडिया न्यूज़ 
डा प्रमोद वाचस्पति ,जौनपुर 
                       


जौनपुर। 14 मार्च शनिवार की शाम हिंदी भवन जौनपुर में प्रगतिशील कवि,ग़ज़लकार, लेखक और रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्र की पाँचवीं पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने शायर अहमद निसार ने की और मुख्य अतिथि कवियत्री विभा तिवारी रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर धीरेंद्र पटेल ने किया।कार्यक्रम का आरंभ स्व.ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।अतिथियों ने पुष्प अर्पित करके ओमप्रकाश मिश्र के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।       स्व. ओमप्रकाश मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र और कार्यक्रम के संयोजक, चिकित्सक और कवि डॉ प्रतीक मिश्र ने अपने पिता की कविताओं, गीतों और ग़ज़लों का पाठ किया।श्रद्धांजलि के बाद एक काव्य गोष्ठी संपन्न हुई। काव्य गोष्ठी में कविता पढ़ने वालों में मुख्य रूप से हर्ष दूबे, राजेश पांडे,  डा संजय सिंह सागर,  डा प्रमोद वाचस्पति, आलम ग़ाज़ीपुरी, अहमद अज़ीज़ ग़ाज़ीपुरी , अमृत प्रकाश, लाल प्रकाश राही, डॉ प्रतीक मिश्र, डॉ आर के विश्वकर्मा, प्रतिमा मौर्य, प्रो धीरेन्द्र पटेल, विभा तिवारी और अहमद निसार रहे।मुख्य अतिथि विभा तिवारी ने ओमप्रकाश मिश्र को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और अपनी यादों को साझा किया।वेंटिलेटर पर होने के बावजूद वे उनकी ग़ज़लों को सुनते और सराहते रहे।प्रो धीरेन्द्र पटेल ने याद किया कि ओमप्रकाश मिश्र नए रचनाकारों को बड़े ध्यान से सुनते और सराहते थे।उनसे वे लगभग रोज ही मिलते थे और उस दौरान महत्वपूर्ण साहित्यिक चर्चायें होती थीं।अहमद निसार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की ओमप्रकाश जी से उनका रूह का रिश्ता रहा और वे लोग हिंदी भवन में प्रायः मिला करते थे।उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश मिश्र एक उच्च दर्जे के ग़ज़लकार थे और उनका निधन सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।कार्यक्रम में आशा सिंह, रामजीत मिश्र, प्रशांत शुक्ल, मृदुल मिश्र , कुलदीप और अन्य लोगों की उपस्थिति रही।अंत में ओमप्रकाश मिश्र के कनिष्ठ पुत्र अनुभव मिश्र ने एक कविता के माध्यम से पिता को याद किया और सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ