BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ससुराल में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 ससुराल में रह रहे युवक ने फांसी  लगाकर दी जान 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 
कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर 

                  

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पत्नी सुबह कमरे में लटका शव देखा तो चीख-पुकार मचाई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय संतोष कुमार सरोज पुत्र स्व. अच्छेलाल सरोज के रूप में हुई है। सुबह करीब 9 बजे उसका शव घर के अंदर पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी सबसे पहले उसकी पत्नी सीमा सरोज को हुई, जिन्होंने पति को इस हालत में देखा। उन्होंने पुलिस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वां भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वह मूल रूप से सीहीपुर, थाना लाइन बाजार का निवासी था, लेकिन शादी के बाद से अपने ससुराल कौली गांव में ही रह रहा था।संतोष कुमार सरोज की शादी लगभग सात-आठ वर्ष पहले सीमा से हुई थी। पत्नी के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पत्नी माता-पिता की इकलौती संतान थी। जिसके चलते वह अपने पिता के घर में ही रहने लगी। इसके चलते पति संतोष भी उसके साथ ही ससुराल में रहने लगा था।संतोष ने सुबह लगभग 7 बजे अपने छोटे भाई संदीप सरोज से फोन पर बात की थी। संदीप सरोज ने बताया कि उनके भाई ने सुबह सात बजे सामान्य और हंसी-मजाक के साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि अभी खाना बन रहा है, खाना खाकर काम पर जाएंगे। लेकिन करीब 2 घंटे बाद उनके आत्महत्या करने की जानकारी मिली ।पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जौनपुर भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी सीमा सरोज की तहरीर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ