स्वास्थ विभाग की मिली भगत से बिना डिग्री के चला रहे नर्सिंग होम
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजेश कपूर, अयोध्या
अयोध्या जनपद के रूदौली में मवई क्षेत्र में इन दिनों में लगभग दो दर्जन से नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं। जिसमे कुछ ही नर्सिंग होम में आप को डॉक्टर मिलेंगे बाकी में स्थानीय नॉन डिग्री होल्डर ही नर्सिंग होम का संचालन कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गरीब जनता से मनमाना धन वसूल कर एक ओर जहां लोगों घर खेत गिरवी करवाते हैं और दूसरी ओर लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसी प्रकार अभी ताजा मामला मवई चौराहा पर स्थित एक नर्सिंग होम में बाहर से डॉक्टरों की टीम आकर बच्चेदानी का आपरेशन कर गई और रात में हालत बिगड़ी तब मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला और आखिरी में लखनऊ लेकर जाना पड़ा जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई इसी तरह कई नर्सिंग होमो में ऐसे मामले आए दिन होते रहते है बाद में अधिकारियों और मृतकों के परिजनों को ले दे कर मामला रफा दफा कर दिया जाता है लेकिन यह खेल आखिर कब तक चलता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ