मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
जावेद अंसारी मऊ
जनपद मऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय, इटौराडोरीपुर में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, आजमगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी डॉ. सी.एल. तिवारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यालय को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि बच्चे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
डॉ. सी एल तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी स्वयं की शिक्षा भी एक सरकारी विद्यालय से हुई है। उन्होंने कहा, “सरकारी स्कूल से पढ़कर भी कोई भी बच्चा सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है।” बच्चों को खेल सामग्री खरीदने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रुपये की नगद राशि भी भेंट की गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश पांडेय एवं कोच संजय सिंह ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय इटौराडोरीपुर के प्रधानाध्यापक भारत भूषण सिंह, अशोक मिश्र एवं रिपुसूदन त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ