BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन गरीब परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख

 बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन गरीब परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

मार्कंडेय तिवारी जौनपुर 

                             


जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर गांव में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन गरीब परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई । परिणाम स्वरूप फौजदार निषाद, कैलाश निषाद और सीता देवी निषाद का घर, अनाज, कपड़े और रोजमर्रा का सामान चढ़ गया आग की भेंट चढ़ गए।

 पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को हो मजबूर हो गया। घटना के 24 घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी धर्मापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। राहुल त्रिपाठी ने मौके से ही बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर कड़ी बातचीत की। अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ शब्दों में कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच नहीं करेंगे, वह गांव से नहीं जाएंगे।उनके सख्त रुख का असर यह हुआ कि करीब ढाई घंटे बाद अधिशासी अभियंता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। राहुल त्रिपाठी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र मदद नहीं की तो वह पीड़ितों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ