BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जौनपुर: दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत,

 जौनपुर: दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत,

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

शैलेश तिवारी,मड़ियाहूं जौनपुर 

                     


जौनपुर: मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार की दोपहर स्कूटी सवार युवक की कार की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। जानकारी के अनुसार शीतलगंज निवासी नन्हे मोदनवाल 45 वर्ष पाली बाजार में मिठाई की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की भांति वह अपराह्न 2 बजे स्कूटी से घर खाना खाने के लिए आ रहा था कि घर के पास स्थित शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर ने जोरदार टक्कर मार दिया, टक्कर के बाद नन्हें मोदनवाल स्विफ्ट डिजायर के एक हिस्से में फंस गए और कार के साथ कुछ दूर तक घसीटते रहे। ड्राइवर को जब घटना की पता चला तो कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के मौत हो गई।

पुलिस मृतक के पुत्र आयुष की तहरीर के आधार पर कार को अपने कब्जे में लेते हुए शव को जिला अस्पताल से लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी रही। दूसरी घटना में मंगलवार की रात नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कसियांव गांव निवासी भास्कर पांडेय 46 वर्ष की क्षेत्र के सरौना गांव में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रात होने के कारण कोई घटना को नहीं देख पाया। उधर से गुजरने वाले लोगों ने जब आसपास के लोगों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचित करते हुए विधिक कार्रवाई में लगी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ