BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जौनपुर: शाहगंज में मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या,

 जौनपुर:  शाहगंज में मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप,

बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या,

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

ओमप्रकाश गुप्ता,खेतासराय,जौनपुर 

                   


               

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

             


                   मृतक के घर पर जुटी हुई भीड़ और पुलिस

बता दे कि गांव निवासी 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव का अपने बड़े भाई अरबिंद यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों शराब के नशे में थे। मामूली कहासुनी देखते-देखते मारपीट में बदल गई और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर जान ले ली।घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस ने आरोपित भाई को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक मृतक सुदर्शन यादव मुंबई में रहकर काम करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ