अचलपुर के कासदपुरा निवासी पत्रकार मोहम्मद जावेद कुरैशी के पुत्र मोहम्मद जीशान कुरैशी ने रखा 9 साल की उम्र में माह ए रमजान का पहला रोजा,
आइडियल इंडिया न्यूज़,सैयद गनी
अचलपुर अमरावती महाराष्ट्र
अचलपुर।शुक्रवार दिनांक 27 फरवरी 2026 को अचलपुर शहर के कासदपुरा निवासी मोहम्मद जीशान कुरैशी ने रखा माहे रमजान का पहला रोजा । पवित्र माहे रमजान की रूहानियत के बीच पत्रकार मोहम्मद जावेद कुरैशी के पुत्र मोहम्मद जीशान कुरैशी ने 9 साल की उम्र में रखा माह ए रमजान का पहला रोजा, इस्लाम धर्म में पवित्र माना जाने वाला रमजान का महीना रहमत बरकत और मकसीरत माफी का महीना कहा जाता है मुस्लिम समुदाय में इस पूरे साल का सबसे अहम और मुकद्दस महीना माना जाता है इस माह में रोज नमाज तिलावत ए कुरान सदका और जकात के माध्यम से अल्लाह की इबादत की जाती है माना जाता है कि रमजान अत्यंत एवं त्याग धैर्य और इंसानियत का संदेश देता है तथा लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करता है रमजान के रोजे के दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्योदय मगरिब की आजान तक खाने-पीने से परहेज किया जाता है यह केवल भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं बल्कि अपने विचारों और व्यवहार में भी पवित्रता बनाए रखने का अभ्यास है इस पावन अवसर पर अचलपुर निवासी कासदपुरा निवासी मोहम्मद जावेद कुरैशी के पुत्र मोहम्मद जीशान कुरैशी ने माहे रमजान का 9 साल की उम्र में अपना पहला रोजा रखा और कम उम्र में रोजा रखना आसान नहीं होता विशेष कर तेज गर्मी के बीच पूरे दिन बिना पानी और भोजन के रहना एक बड़ी बात है लेकिन नन्हें मोहम्मद जीशान कुरैशी ने पूरे उत्सव और श्रद्धा के साथ अपना पहला रोजा पूरा किया मोहम्मद जीशान के इस जज्बे और धार्मिक आस्था की शहर में सरहाना हो रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इबादत के प्रति ऐसी लगन काबिल तारीफ है परिवार के सदस्यों ने भी मोहम्मद जीशान को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा रमजान का यह पवित्र महीना आपसी भाईचारे प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है और नन्हे बच्चों की ऐसी भागीदारी समाज में सकारात्मक प्रेरणा का कार्य बन जाती है मोहम्मद जीशान की इस पहल से कुरैशी समाज और उनके चाहने वालों में उत्सव का माहौल नजर आया और सभी ने मुबारकबाद पेश की और उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

0 टिप्पणियाँ