BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

मिर्जापुर में डबल मर्डर;सौतेले बेटे ने मां-भाई को धारदार हथियार से मार डाला, महिला का शव नहर में मिला,

 मिर्जापुर में डबल मर्डर;सौतेले बेटे ने मां-भाई को धारदार हथियार से मार डाला, महिला का शव नहर में मिला,

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

अखिलेश मिश्रा, बाग़ी मिर्जापुर 

मिर्जापुर : जिले में मड़िहान इलाके में मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या की गई है. हत्या को अंजाम सौतेले बेटे ने संपत्ति विवाद में दिया. बेटे का शव घर में मिला जबकि, मां का शव नहर से पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के मुतबिक, मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या सोते समय सोमवार की रात की गई है. इसके बाद आरोपी ने मां का शव नहर में फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची तो बेटे का शव घर से बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि मड़िहान बाजार के आयुष गुप्ता (32) और उनकी मां ऊषा गुप्ता (62) रात में घर के बरामदे में सोए थे. आधी रात ऊषा का सौतेला बेटा राहुल पहुंचा और दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसमें मां-बेटे की मौत हो गई. राहुल ने मां का शव घर से लगभग दो सौ मीटर दूर नहर में ले जाकर फेंक दिया.

सुबह इलाके के लोग उधर से गुजरे तो नहर के पास खून देखा. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इस बीच घर में आयुष का शव पड़ा होने की सूचना मिली. संदेह के आधार पर आरोपी राहुल को पकड़ा तो उसने बताया कि मां का शव उसने नहर में फेंक दिया है. जिसके बाद शव तलाशा गया.

मड़िहान थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र के मुताबिक, आयुष के पिता प्रेमचंद ने दो शादी की थी. पहली पत्नी से एक बेटा राहुल और बेटी गुंजा है तो वहीं दूसरी पत्नी ऊषा से दो बेटियां व एक बेटा आयुष था. प्रेमचंद की मौत के बाद से दोनों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि सौतेले बेटे ने संपत्ति विवाद में मां और भाई की हत्या की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ