जौनपुर शहर में बदलापुर पड़ाव स्थित कूलर व्यवसायी के यहां भीषण आगजनी को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
व्यापारी को सरकारी राहत आपदा राशि देने की की मांगआइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि,अहियापुर जौनपुर
जौनपुर । भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में बदलापुर पड़ाव स्थित कूलर व्यवसायी के गोदाम में आगजनी से हुए नुकसान के क्षतिपूर्ति हेतु शासन से मांग का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया
संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को घटना से अवगत कराते हुए बताया कि दिनांक 7 जनवरी की रात्रि लगभग 1:00 बजे से 3:00 के बीच इनके गोदाम में जो की बदलापुर पड़ाव पर स्थित है में भयंकर रूप से आग लग गई जब तक लोगों को सूचना हो पाती उसी अंतराल में ही सारा सामान जलकर राख हो गया सूचना देने के उपरांत मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई तब जाकर आग पर काबू पाया गया इस आगजनी में व्यापारी का कूलर पंखा उसके समस्त कल पुर्जे कुर्सी मेज यहां तक की काउंटर में रखे बिल वाउचर और नगद लगभग 35 हजार रुपए जलकर राख हो गया। इस दुर्घटना में पीड़ित व्यापारी का लगभग 20 लख रुपए की क्षति हुई है इसी क्रम में आगे उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यापारी पूरी तरह टूट चुका है ।उसके सामने बड़ी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है ।
इसलिए भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आपसे बड़े विनम्रता से निवेदन करता है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं भीषण दुर्घटना के प्रति अपनी संवेदना दिखाते हुए पीड़ित व्यापारी के हितों को दृष्टिगत रखते हुए सरकारी सहायता (धनराशि) को जल्द से जल्द दिलवाने की कृपा करें जिससे व्यवसायी इस संकट की विपदा से पुनः संभल सके। ज्ञापन देते समय पीड़ित व्यापारी सिराज अहमद,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू , जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष मो. दानिश, जिला संगठन मंत्री क्रमशः अजय गुप्ता ,धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी , जिला संयुक्त मंत्री विजय केडिया , जीशान अहमद शहीत दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे!

0 टिप्पणियाँ