BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ठेकमा चौकी पर मानवता की मिसाल, पुलिस–समाजसेवियों के सहयोग से आदिवासी व गरीबों को मिले 200 कंबल

 ठेकमा चौकी पर मानवता की मिसाल, पुलिस–समाजसेवियों के सहयोग से आदिवासी व गरीबों को मिले 200 कंबल

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

सरफराज पठान मार्टीन गंज आजमगढ़ 

ठेकमा (आजमगढ़)। कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने के उद्देश्य से रविवार को ठेकमा चौकी परिसर में मानवता और समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। ठेकमा चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवियों के सहयोग से आदिवासी व गरीब परिवारों को 200 कंबल वितरित किए गए।

इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में समाजसेवी पिंटू यादव (भगवानपुर), जितेंद्र यादव (केदलीपुर), विशाल सेठ, सौरभ यादव (मिर्जापुर), सौरव यादव एवं रमाकांत यादव ‘लाला’ ने सक्रिय भूमिका निभाई। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस नेक पहल के लिए पुलिस प्रशासन व समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद पटेल ने कहा कि “जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची समाजसेवा है। पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़े रहना भी है। आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।”

कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबलों द्वारा महिला हेल्पलाइन व साइबर अपराध से बचाव को लेकर महिलाओं एवं उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया गया, जिससे लोगों में सुरक्षा और सतर्कता का संदेश गया।

मौके पर एसआई पुनीत श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल जय राम वर्मा, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल नागेंद्र कुमार पटेल, कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल जगभान, कांस्टेबल सुविंदर कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान मिर्जापुर शिवजीत विश्वकर्मा उर्फ छोटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस सराहनीय पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन व समाजसेवियों की जमकर प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ