निष्प्रोज्य वाहनों को तत्काल हटाया जाय,अन्यथा जवाहर भवन/इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन धरना, प्रर्दशन को होगा बाध्य
दोनो भवनों के वायरिंग व्यवस्था को लोड के अनुसार तत्काल बदला जाय- मीना सिंह अध्यक्षआइडियल इंडिया न्यूज़
हरिकृष्ण गुप्ता, लखनऊ
लखनऊ। दिनाँक 23-07-2026 को जवाहर भवन/इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, उ०प्र इंदिरा भवन, मल्टी लेवल पार्किंग के बगल, लखनऊ में मीना सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी, बैठक में श्री पंकज मेहरोत्रा (महासचिव) एवं श्री यू० पी० सिंह (कार्यवाहक अध्यक्ष) के द्वारा जवाहर भवन-इन्दिरा भवन के परिसर में विभिन्न विभागों के निष्प्रयोज्य वाहन के खड़े होने से परिसर का वातावरण बहुत तंग एवं गंदा हो गया है। संगठन के बार-बार अनुरोध पर भी परिसर में स्थित कार्यालय के कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष तथा संबंधित नजारत विभाग कोई उचित कार्यवाही नहीं कर रहे, लगता है जैसे किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रहे है। जवाहर भवन इन्दिरा भवन की विद्युत वायरिंग व्यवस्था बहुत जरजर है, जिसके कारण कर्मचारी आये दिन बिजली फाल्ट का सामना करते रहते है। दोनो भवनों के वायरिंग व्यवस्था को लोड के अनुसार तत्काल बदला जाय। यदि दोनो भवनों में खड़े निष्प्रोज्य वाहन को तत्काल नहीं हटाया जाता है, तो जवाहर भवन/इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को देखते हुए, धरना, प्रर्दशन पर विचार कर सकता है, जिसकी सम्मपूर्ण जिम्मेदारी दोनो परिसर में स्थित कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष की होगी। बैठक में श्री संजय कुमार श्रीवास्तच, श्री विजय कुमार, श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह, श्री अमित कुमार सिंह, श्री जगत सिंह मेहरा, श्री शिव कुमार, श्री राम प्रकाश, श्री छंगे लाल शर्मा, श्री उमा सिंह, श्री कुलश्रेष्ठ एवं अन्य पदाधिकारीगढ़ बैठक में उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ