साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन के पिता देवेन्द्र तिवारी के निधन पर ब्राह्मण सभा में शोक व्याप्त , अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन के पिता देवेन्द्र तिवारी के निधन पर ब्राह्मण सभा ने शोक व्यक्त किया है।
सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय सरस ने बताया कि 89 वर्षीय स्व. देवेन्द्र तिवारी विगत कई माह से बीमार थे , द्वारका, दिल्ली स्थित वेंकटेश्वर हास्पिटल में उन्होंने अंतिम श्वास ली और वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। झारखंड में आई ई एल गोमिया के प्रभावशाली मजदूर नेता रहे स्व. देवेन्द्र तिवारी के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है।
साहित्यकार एवं श्रमिक नेता प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, श्री राम जानकी मंदिर गुरुघाट के महंत संजय दास महाराज, सभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय, युवा प्रकोष्ठ ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवम तिवारी , सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, ब्राह्मण चेतना मंच के विशाल उपाध्याय, रणविजय सिंह,अजय पांडेय, अशोक कुमार तिवारी , बंशीधर पाठक, श्रीराम मिश्र, मनोज पांडेय आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया।
दिनांक- 05/05/2026
(संजय कुमार पाण्डेय सरस)
मो. 9026888395

0 टिप्पणियाँ