भव्य रूप से संपन्न हुआ शुभम एवं दीपाली शर्मा का सगाई कार्यक्रम
आइडियल इंडिया न्यूज़
मार्कंडेय तिवारी जौनपुर
जनपद जौनपुर के प्रतिष्ठित जे पी मोटेल के विशाल प्रांगण में बैंगलोर के प्रमुख व्यवसायी, समाजसेवी गुलाब शर्मा के सुपुत्र शुभम शर्मा एवं संतोष कुमार शर्मा की सुपुत्री दीपाली शर्मा के संग सगाई का भव्य कार्यक्रम सहित आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी समाजसेवीयो ने वर वधु को मुक्त कंठ से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्वान साहित्यकार डॉ प्रमोद वाचस्पति एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस द्वारा अपने शेरो शायरी के माध्यम से वर वधु को आशीर्वाद देते हुए सगाई के कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया गया।
इस अवसर पर प्रवक्ता मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, मनोज शर्मा ,अश्वनी, सोनू शर्मा, माधुरी ,सुमन सहित अनेक रिश्तेदार एवं संबंधियों ने वर वधु को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कन्या पक्ष की तरफ से जहां स्वागत जलपान एवं भोजन की दिव्य व्यवस्था की गई थी वहीं विशिष्ट जनों को विदाई स्वरूप उपहार भी दिए गए।
,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺



0 टिप्पणियाँ