राजाराम बी,सी,पी,एम,पीएच सी, मझगावां देवरिया को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे सरस ने किया सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस के निजी आवास दुर्गा जी कॉलोनी घोरठ पर राजाराम बी,सी,पी,एम,पीएच सी, मझगावां देवरिया का संगठन द्वारा मोमेंटो मेडल बुके एवं संगठन की वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया भेंट कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने कहा कि राजाराम जी से मेरा पारिवारिक संबंध है। आपका सामाजिक, एवं सांस्कृतिक कार्यों में विशेष रुचि रहती है। संगठन ने इसलिए इनको सम्मानित करने का कार्य किया है। अपने सम्मान से अभिभूत श्री राजाराम ने कहा कि संगठन ने जो हमारा सम्मान किया है उसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं ।भविष्य में संगठन को जहां हमारी जरूरत पड़ेगी हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।



0 टिप्पणियाँ