BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

अध्यापक मोहन सिंह गुर्जर राष्ट्रीय स्तर पर"डॉ. अम्बेडकर कीर्ति सम्मान-2026"से सम्मानित

 अध्यापक मोहन सिंह गुर्जर राष्ट्रीय स्तर पर"डॉ. अम्बेडकर कीर्ति सम्मान-2026"से सम्मानित 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा.संजीदा खानम शाहीन, जोधपुर राजस्थान              


अखिल भारतीय कबीर मठ, बड़ी खाटू, नागौर के तत्वावधान में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर डाॅ. अम्बेडकर की मूर्ति अनावरण एवं डाॅ. अम्बेडकर कीर्ति सम्मान-2026 का आयोजन राजस्थान के नागौर जिले में रोहिणी नामक स्थान पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरेन्द्र मिर्धा, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार डॉ. मंजू मेघवाल, पद्मश्री हिम्मताराम भांभू, पद्मश्री नानकदास महाराज, डॉ. परीन सोमानी, हनुमान राम बांगड़ा इत्यादि अतिथियों ने शिक्षा, साहित्य, एवं समाजसेवा के विभिन्न सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए करौली जिले के सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी एनएसओ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष, अध्यापक, युवा कवि एवं समाजसेवी मोहन सिंह गुर्जर को "डॉ. अम्बेडकर कीर्ति सम्मान-2026" से सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न, संविधान की प्रति एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, नागौर के संस्थापक अध्यक्ष महंत नानक दास के सानिध्य में आयोजित किया गया। कबीर आश्रम सेवा संस्थान, नागौर के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री महंत नानक दास ने बताया कि अध्यापक एवं युवा कवि समाजसेवी मोहन सिंह गुर्जर पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों यथा- शिक्षा, काव्य लेखन, रक्तदान, स्वास्थ्य,

                    

 फल वितरण, कम्बल वितरण, परिंडा अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नारी सशक्तिकरण, नशामुक्ति अभियान, जल संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता रैली, संस्कृति के संरक्षण, जन-जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनके कार्य समाज में विकास के द्योतक हैं। जिसके परिणामस्वरूप इन्हें "डॉ. अम्बेडकर कीर्ति सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया हैं। पूर्व में भी मोहन सिंह गुर्जर अन्तर्राष्ट्रीय आशु काव्यश्री सम्मान, महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान, मानव योद्धा सम्मान, अटल काव्य सम्मान, नारी शक्ति वंदन सम्मान, पं. श्रीराम शर्मा अवार्ड, नारी रत्न अवार्ड, भारत गौरव रत्न सम्मान, कबीर कोहिनूर सम्मान इत्यादि विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों यथा- शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य, पत्रकारिता इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूरे भारत की 100 प्रतिभाओं को "डॉ. अम्बेडकर कीर्ति सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया। मोहन सिंह गुर्जर ने बताया हैं कि भारत में अधिकांश आबादी युवाओं की हैं। देश के युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। युवा किसी भी देश की दिशा और दशा दोनों तय करते हैं। देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में हैं।उनकी इस उपलब्धि पर एनएसओ, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मेहरा, जिला अध्यक्ष कल्लू प्रजापति, एमडी इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्षा दीपिका गुर्जर, युवा अध्यक्ष भूरसिंह मीना, इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हीरालाल महावर, कवि कृष्ण कुमार, महेश महूं, पदम महूं इत्यादि ने मोहन सिंह गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ