हाफिज ए कुरान सैयद साद कुरैशी ने माह ए रमजान मे तरावीह की नमाज में सुनाया मुकम्मल कुरआन ए पाक
आइडियल इंडिया न्यूज़
सैयद गनी , अचलपुर, अमरावती, महाराष्ट्र,
हाफिज सैयद साद साहब कुरैशी ने 16 साल की उम्र में सुनाया तरावीह की नमाज में कुरआन,ए पाक तो परिवार परीजनो में हर्ष का माहौल व चारों ओर से कुरैशी समाज में भी सरहाना,की जा रही है, सभी लोगों द्वारा हाफिज सैयद साद साहब कुरैशी को मुबारकबाद दी जा रही है, और उनके लिए रब से दुआएं की गई और हाफिज सैयद साद कुरैशी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है ।अचलपुर के सरायपुरा स्थित सैयद अहमद साहब दरगाह मस्जिद में खतमुल कुरान फातेहा खानी का आयोजन 17 मार्च 2026 को हुआ ।
इस अवसर पर सैयद ज़हीर कुरैशी के छोटे बेटे हाफिज ए कुरान सैयद साद साहब, कुरैशी ने तरावीह की नमाज में मुकम्मल कुरान सुनाया। हाफिज सैयद साद साहब कुरैशी को पहली बार कुरान ए पाक से नमाज पढ़ाने पर बहुत ही मान सम्मान के साथ उन्हें 30 हजार रुपये का नजराना दिया गया। साथ ही, 11 महीने मुकाती पैश इमामत करने वाले लतीफ अहमद को 30 हजार रुपये और मस्जिद के खिदमतगार असलम शेख को 10 हजार रुपये का नजराना पेश किया गया ¹। 35 हजार का सबसे बड़ा नजराना फरहान खान गाजी दरगाह खादिम ने किया इस अवसर पर परिजनों में माता-पिता व रिश्तेदारों बहन भाइयों ने हाफिज सैयद साद को कुरैशी को दी मुबारकबाद।
बड़े भाई सैयद बिलाल कुरैशी, सैय्यद साबिर कुरैशी , सैयद समीर कुरैशी, सैयद सैफ, सैय्यद आहिल रजा, सैय्यद ज़फ़र कुरैशी, चाचा पत्रकार सैयद गनी कुरैशी चाचा सैयद फहीम कुरैशी, आदिल सर, आदि ने खुब सरहाना की दि मुबारकबाद ।
इस आयोजन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश में अमन-चैन के लिए दुआ की। रमजान के महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा, नमाज, और कुरान की तिलावत में जुटे रहते हैं। पवित्र माहे रमजान अंतिम चरण में चल रहे हैं माह ए रमजान के 30 या 29 रोजे मुकम्मल होने के बाद ईदगाह में रमजान ईद उल फितर की नमाज अदा की जाती है, सभी मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे को गले मिलकर रमजान ईद की मुबारकबाद देते हैं ईदगाह में नमाज़ पढ़ने के बाद मुल्क में अमन शांति भाईचारे के लिए दुआ की जाती है,


0 टिप्पणियाँ