महिला दिवस के अवसर पर डॉ. कमलजीत कौर को सेंट क्लैरेट स्कूल, बुटीबोरी के प्राचार्य फादर मार्टिन द्वारा किया गया सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
सैयद गनी,नागपुर महाराष्ट्र
नागपुर की ऑरेंज सिटी की प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. कमलजीत कौर का सेंट क्लैरेट स्कूल, बुटीबोरी में सम्मान किया गया। यह सम्मान सेंट क्लैरेट स्कूल, बुटीबोरी के प्राचार्य फादर मार्टिन के हाथों प्रदान किया गया।इस अवसर पर डॉ. कमलजीत कौर को प्रेरणादायक अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के तरीके तथा मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जा सकने वाली विभिन्न थेरेपी के बारे में मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान सुंदर गीत, संगीत और मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। पूरी स्कूल टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास किए।डॉ. कमलजीत कौर ने प्रतियोगिताओं और खेलों के विजेताओं को उपहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

0 टिप्पणियाँ