BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

शादी से पहले मातम; बारातियों की अनियंत्रित 2 कार नहर में गिरी, 2 युवकों की मौत

 शादी से पहले मातम; बारातियों की अनियंत्रित 2 कार नहर में गिरी, 2 युवकों की मौत

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

सत्येंद्र तिवारी लाल भाई, प्रयागराज 

             


प्रयागराजः संगम नगरी में रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. बारात जा रही दो कारें हादसे का शिकार हो गईं, जिससे शादी से पहले मातम छा गया है. हादसा इतना भीषण था कि एनडीआरएफ टीम व पुलिस बल को रेस्क्यू करने में 7 घंटे लग गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे का सही कारण पता लगा रही है.नैनी थाना क्षेत्र निवासी लालजी शुक्ला के बेटे शुभम शुक्ला की बारात रविवार शाम को कोरांव थाना क्षेत्र के घुघा गांव के लिए निकली थी.

                

 बारात में शामिल गाड़ियां जैसे ही कोरांव थाना क्षेत्र के बेलन नहर के पास पहुंची, तभी आगे चल रही एक कार अंधेरे के कारण अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिससे पीछे से आ रही दूसरी कार भी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।एक कार में पांच लोग सवार थे. जबकि दूसरी कार में चार लोग सवार थे. जब तक पीछे आ रही गाड़ियों के लोग कुछ समझ पाते कार गहरी नहर में चली गई. नहर गहरी होने के कारण लोग पानी में नहीं उतर सके और तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कार में सवार 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. वहीं, काफी सर्च के बाद सोमवार को भोर में प्रदीप कुशवाहा और अनीश सिंह का शव बरामद हुआ। कोरांव थाना एसएचओ राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 7 लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका है. जबकि नहर काफी गहरी होने के कारण 2 लोग की मौत हो गई है, जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रेस्क्यू लगभग 7 घंटे चला ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ