मारकन्डेय तिवारी जौनपुर
जनपद जौनपुर के विकास खंड बक्सा में चुनाव प्रभारी की लापरवाही
हिंदुस्तान बाह्मण गौरव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया जिलाधिकारी जौनपुर से वार्ता
जौनपुर
विकास खंड बक्सा के चुनाव प्रभारी के लचर कार्यप्रणाली से ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत व सदस्य के चुनाव चिन्हों का आवंटन काफी विलंब से शुरू किया गया विकासखंड बक्सा के प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को फोन पर बताया कि सांय 7:30 बजे तक महज एक न्याय पंचायत में चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया है सभी न्याय पंचायतें अभी पड़ी है साथ ही लाइट रोशनी की भी कोई व्यवस्था ब्लॉक पर नहीं है जिससे प्रत्याशीयों के मन में तरह-तरह की बातें प्रकट हो रही थी तथा चुनाव चिन्हों के आवंटन में गड़बड़ी का अंदेशा प्रत्याशियों द्वारा प्रकट किया जा रहा था जिसपर क ई प्रत्याशीयों ने धांधली की आशंका जताते हुए हिंदुस्तान बाह्मण गौरव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रभारी विधानसभा बदलापुर पं महेश नारायण उपाध्याय से न्याय की गुहार लगाई जिसपर अध्यक्ष जी ने तत्काल जिलाधिकारी जौनपुर से फोन पर वार्ता की जिलाधिकारी जौनपुर मनीष वर्मा ने तुरंत कार्यवाही का आश्वासन दिया जिससे प्रत्याशियों में न्याय की उम्मीद जगी तथा सभी प्रत्याशियों ने एक सुर में मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश नारायण उपाध्याय के प्रति आभार प्रकट किया
No comments:
Post a Comment