Sanjay Chaturvedi and Shri Dhar Tiwari
मुंबई,
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर तीन अप्रैल से पुणे में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगेगा। अगले शुक्रवार को स्थिति की समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को यह जानकारी पुणे मंडल के आयुक्त सौरभ राव ने दी। वहीं, अगले सात दिनों के लिए पुणे जिले में सभी बार, होटल, धार्मिक स्थान और रेस्तरां सात अप्रैल से बंद रहेंगे। हालांकि घरेलू सामान की होम डिलीवरी की अनुमति होगी। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना के 43183 नए मामले सामने आए, 32,641 रिकवर हुए और 249 मौतें हुईं हैं। प्रदेश में कुल मामले 28,56,163 हैं। कुल 24,33,368 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 3,66,533 हैं। कोरोना से अब कर 54,898 की जान गई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,646 नए मामले सामने आए हैं। 5,031 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। यहां कुल मामले 4,23,360 हैं। कुल डिस्चार्ज 3,55,691 हैं। सक्रिय मामले 55,005 हैं। यहां कोरोना से अब तक 11,704 की मौत हुई है। इस बीच, मुंबई और गुजरात में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद कर दिया है।
No comments:
Post a Comment