नई दिल्ली
देश में बीते 11 अक्टूबर के बाद गुरुवार को सर्वाधिक 72,330 कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। इस साल पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अब तक कुल मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो गई है। उल्लेखनीय है 11 अक्टूबर, 2020 को 24 घंटे के अंतराल में कोरोना संक्रमण के 74,383 मामले दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 459 और मौतों के साथ अब तक कोरोना की चपेट में आकर 1,62,927 लोग दम तोड़ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के मामलों में लगातार 22वें दिन वृद्धि दर्ज जारी रही। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,84,055 हो गई है। यह कुल संक्रमणों का 4.78 फीसद है। ठीक होने की दर घटकर 93.89 फीसद हो गई है। इस साल 12 फरवरी को 1,35,926 सक्रिय मामले थे। ये कुल संक्रमणों का 1.25 फीसद थे। अब तक 1,14,74,683 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ मृत्यु दर 1.33 फीसद हो गई है।
No comments:
Post a Comment